ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / Traffic Jam: ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगा निजात, नीतीश कुमार ने बनाया मास्टर...

Traffic Jam: ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगा निजात, नीतीश कुमार ने बनाया मास्टर प्लान

Traffic Jam : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद कमान संभालते हुए सड़कों को जाम मुक्त बनाने का मास्टर प्लान तैयार किया है

01-Mar-2025 07:44 AM

By First Bihar

Traffic jam: बिहार की राजधानी पटना और आसपास के छह जिलों के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब लोगों को जाम में घंटों फंसाना नहीं पड़ेगा। इसको लेकर खुद सीएम नीतीश कुमार ने मास्टर प्लान तैयार किया है।


सीएम के मास्टर प्लान के तहत पटना समेत बक्सर, रोहतास, कैमूर, भोजपुर और नालंदा जिलों में ट्रैफिक सुधार के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे।


मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान इन जिलों की सड़कों की हालत को गंभीरता से लिया और अब सड़कों को चौड़ा करने, नए पुलों और फ्लाईओवर के निर्माण, वैकल्पिक मार्ग विकसित करने और जल निकासी व बिजली तारों को व्यवस्थित करने की घोषणा की है।


राजधानी पटना में ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा कारण संकीर्ण सड़कें, अव्यवस्थित बिजली के तार और जलभराव हैं. इसे सुधारने के लिए सरकार ने कुछ प्रमुख योजनाओं पर काम शुरू किया है। 


दानापुर-नेहरू पथ से गोला रोड तक सड़क चौड़ी होगी. इससे दानापुर और बेली रोड क्षेत्र में जाम से राहत मिलेगी। जेपी गंगा पथ का विस्तार होग। यह कोइलवर से मोकामा तक बढ़ाया जाएगा, जिससे बाहरी इलाकों से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इसी तरह की व्यवस्था बाकी जगहों पर भी होगा और जाम से निजात मिलेगा।