रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
24-Apr-2025 08:56 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बारिश से मौसम सामान्य था लेकिन अब पछुआ हवा के कारण शुष्क और गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। वहीं 26 अप्रैल से आंधी और बारिश की संभावना है।
पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, गोपालगंज जिले में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है। वहीं राजधानी समेत 17 शहर बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा , जमुई, खगड़िया, भागलपुर,मुंगेर एवं बांका में मौसम शुष्क रहने के साथ भीषण गर्मी की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल से एक बार फिर बिहार का मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में फिर से आफत की बारिश, आंधी-पानी और बिजली का अलर्ट जारी किया है। सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार और बेगूसराय जिले में एक बार फिर से तेज आंधी-बारिश की चेतावनी है। बुधवार को पटना सहित राज्य के कई भागों के अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक वृद्धि दर्ज की गई।