ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather: उत्तर बिहार में बारिश, दक्षिण में गर्मी का प्रकोप; पटना में...

Bihar Weather: उत्तर बिहार में बारिश, दक्षिण में गर्मी का प्रकोप; पटना में इस दिन से राहत

Bihar Weather: बिहार में मानसून की शुरुआत के साथ उत्तर में बारिश और ठनका, दक्षिण में गर्मी से राहत का इंतजार। पटना में 19 जून को भारी बारिश का येलो अलर्ट। जानें मौसम का ताजा अपडेट।

16-Jun-2025 07:12 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में मानसून ने धीरे-धीरे अपने कदम जमाने शुरू कर दिए हैं। खासकर उत्तर बिहार के जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और पश्चिम चंपारण में बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी है। रविवार को किशनगंज के पोठिया में 126.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो मानसून के सक्रिय होने का साफ संकेत है। तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ ठनके की चेतावनी भी जारी है।


लेकिन दक्षिण बिहार के लोग अभी भी लू और उमस से जूझ रहे हैं, जहां मंगलवार तक मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। दक्षिण बिहार के लिए हालांकि राहत की खबर यह है कि 18 जून से कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से पूरे राज्य में बारिश देखने को मिलेगी।


जहां अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक कम हो सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान में अगले कुछ दिनों तक बदलाव के आसार नहीं हैं। रविवार को डेहरी में सबसे ज्यादा 41.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि किशनगंज में सबसे कम 23.5 डिग्री रहा। उत्तर बिहार में तापमान में 7.5 डिग्री तक की गिरावट देखी गई, जो बारिश का असर दिखाता है।


पटना की बात करें तो यहां सोमवार को हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन असली राहत 19 जून को मिल सकती है, जब भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री रहा, जो पिछले दिन से 2.8 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री के साथ स्थिर रहा। शहर में दोपहर में कुछ देर बादल छाए, लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया।