सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-Apr-2025 07:07 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पटना में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की तुलना में तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले 24 घंटे में सबसे बड़ी छलांग मानी जा रही है।
राज्य में सर्वाधिक तापमान गया और डेहरी में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गया में यह तापमान पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। इससे पहले 2010 में 18 अप्रैल को गया का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार को राहत की उम्मीद जताई है। पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में तेज गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड में सक्रिय एक चिह्नित सिस्टम बिहार की ओर बढ़ रहा है, जिसकी वजह से पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, और खगड़िया में आंधी, गरज-तड़क और हल्की वर्षा की संभावना है।
इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। वज्रपात और आंधी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लू से बचाव के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने, सिर ढक कर बाहर निकलने और दिन के तेज धूप वाले समय (दोपहर 12 से 3 बजे) में बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है।