ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी

Bihar Weather: अगले तीन दिनों तक सुबह कोहरा, शाम में कनकनी; जानें मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार के एक-दो स्थानों पर अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, वैसे-वैसे कोहरे का असर कम होगा और आसमान साफ होता जाएगा।

Bihar Weather

16-Dec-2025 07:03 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार के एक-दो स्थानों पर अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, वैसे-वैसे कोहरे का असर कम होगा और आसमान साफ होता जाएगा। सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का अहसास बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले तीन–चार दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिस कारण मौसम शुष्क बना रहेगा।


सोमवार को राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 24.3 से 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 से 16.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राज्य का सबसे कम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस भागलपुर के सबौर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम दृश्यता 300 मीटर गया जी में दर्ज की गई, जिससे सुबह के समय आवागमन में लोगों को परेशानी हुई।


पटना का मौसम

राजधानी पटना में मंगलवार की सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पटना में सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से हल्की राहत मिल सकती है।


आज से बढ़ सकती है ठंड

मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार से ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। सोमवार दोपहर से हवा के रुख में बदलाव आया है और पछुआ हवाएं चलने लगी हैं। इसके चलते पश्चिम से आने वाली ठंडी और बर्फीली हवाओं का असर जिले में महसूस किया जा सकता है। दिन के समय देर तक कोहरा और धुंध बने रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले दो–तीन दिनों से सूरज की तपिश में कमी आने से कनकनी बढ़ सकती है।


पिछले 24 घंटों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। दोपहर एक बजे तक पुरवा हवा चलने के बाद हवा का रुख पछुआ हो गया।


पूर्णिया में सुबह कुहासा, दिन में धूप

पूर्णिया जिले में मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक सुबह-सुबह हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। ठंड के बीच दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों की जरूरत बनी रहेगी।