ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी

Bihar Weather: बिहार में ठंड ने बदला गियर, पटना में दिन में भी रात जैसी कनकनी

Bihar Weather: बिहार में सर्द मौसम ने अब पूरी तरह से गियर बदल लिया है। दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे दोपहर के समय भी रात जैसी कनकनी का एहसास होने लगा है।

Bihar Weather

19-Dec-2025 07:14 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में सर्द मौसम ने अब पूरी तरह से गियर बदल लिया है। दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे दोपहर के समय भी रात जैसी कनकनी का एहसास होने लगा है। राजधानी पटना में बीते 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पटना समेत पूरे बिहार में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार जताए हैं।


राज्य के कई जिलों में सुबह के समय घना से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। खासकर सड़क और रेल यातायात पर कोहरे का असर देखा गया, वहीं सुबह के समय लोगों को दैनिक कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पटना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज 2.9 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर दर्ज किया गया, जिसके कारण दिनभर ठंड का असर बना रहा और लोगों को रात जैसी ठिठुरन महसूस हुई।


मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में कुछ देर के लिए शहर के एक-दो इलाकों में धूप निकली, लेकिन ठंडी हवा और कोहरे के कारण तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हो सकी।


सुबह से शाम तक अधिकतर इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण पटना में अधिकतम तापमान में राज्य में सबसे अधिक 5.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सुबह और देर रात कोहरे की स्थिति बने रहने और तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।