राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
09-Apr-2025 08:06 AM
By First Bihar
Bihar Weather Today: बिहार के चार जिलों में मूसलाधार बारिश और ओले गिरने की संभावना बनी हुई है। साथ ही बिजली कड़कने से लेकर तेज हवाओं का होना आम जनों के लिए स्थिति को मुश्किल बना सकती हैं। ये जिले हैं किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल। वहीं पटना और आसपास के इलाकों की यदि बात करें तो अगले 24 घंटों में यहाँ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और साथ ही गरज-तड़क भी देखने को मिल सकते हैं।
यह कहना गलत नहीं होगा कि इस दौरान प्रदेश के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। लेकिन हाँ, सावधानी बरतने की जरुरत तो है। ओले का गिरना, मूसलाधार बारिश या तेज हवाएं रोजमर्रा के रूटीन को बाधित करेंगी, साथ ही दुर्घटनाओं में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसलिए सतर्क रहें।
बताते चलें कि दक्षिण पश्चिम और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी जो एक निम्न दवाब का क्षेत्र था, अब वह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ चला है। वहीं, उत्तर पूर्व झारखंड और इसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण व पूर्वी बिहार से तेलंगाना उत्तरी तक द्रोणिका के रूप में काबिज है।
ऐसे में प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा और अब संभावनाएं ओले, बारिश और बिजली की बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि अगले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा। इधर पटना का तापमान मंगलवार को अधिकतम 36.0 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39.8 डिग्री के साथ औरंगाबाद का दर्ज किया गया है।