Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
18-Oct-2025 07:17 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में अक्टूबर के आधा बीत जाने के बाद मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और रात में ठंडी हवाएँ चल रही हैं, जिससे चादर ओढ़ने का मन करने लगा है। दिन में धूप तो निकल रही है पर उसकी गर्मी अब पहले जैसी नहीं रही, हल्की उमस के साथ 30-32 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह रहा है। रात को तापमान 18-22 डिग्री तक गिर रहा है, मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएँ बिहार में दाखिल हो रही हैं, जिससे अगले कुछ दिन और ठंड बढ़ेगी। आज मौसम साफ रहेगा।
पटना में सुबह 20 डिग्री और दिन में 32 डिग्री के आसपास तापमान रहेगा। गया में रात का तापमान 19 डिग्री तक गिर सकता है, यह जिला सबसे ठंडा रहेगा। किशनगंज, पूर्णिया और भागलपुर में 20-21 डिग्री रात का तापमान और दिन में 32-33 डिग्री रहेगा। दक्षिणी जिलों रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में भी ठंडक ज़्यादा महसूस होगी क्योंकि न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री के बीच रहेगा।
बाकी जगहों में मुजफ्फरपुर और दरभंगा में रात का तापमान 22-24 डिग्री रहेगा। हवा में प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है, पटना का AQI 150-160 तक पहुंच गया है और 'मध्यम' से 'खराब' की ओर जा रहा है। पूर्णिया और भागलपुर में AQI 145-150 के बीच है तो मास्क का उपयोग जरूर करें।
डॉक्टरों का कहना हैं कि ठंडी हवाओं से जुकाम और बुखार बढ़ सकता है, ऐसे में सुबह-शाम गरम कपड़े पहनो, गुनगुना पानी पियो और बाहर कम निकलो। किसानों को रबी फसलों की बुआई में ठंड और कोहरे का ध्यान रखना होगा। अगले हफ्ते तापमान और गिरेगा तो तैयार रहें।