ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather Alert: बिहार के 16 जिलों में भारी बारिश के रेड अलर्ट,...

Bihar Weather Alert: बिहार के 16 जिलों में भारी बारिश के रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather Alert: बिहार के 16 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी।

20-Mar-2026 07:32 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने लोगों को सुझाव दिया है कि बारिश के दौरान सतर्क और सावधान रहें और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करें।


मौसम विभाग ने बिहार के अररिया, बेगूसराय, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और वैशाली जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में तीव्र दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात तथा भारी वर्षा के साथ तेज हवा (हवा की गति 50-60 कि.मी. प्रति घंटे तक) की चेतावनी जारी की है।


आईएमडी ने इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि वे खुले में हों तो शीघ्रताशीघ्र किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाएं एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।


बता दें कि बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवा का दौर शुरू हो गया है। मुजफ्फरपुर, वैशाली और अन्य जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम में बदलाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग और मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।