ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather: वैलेंटाइन डे पर मौसम बिगड़ने के आसार! पछुआ हवा से तापमान...

Bihar Weather: वैलेंटाइन डे पर मौसम बिगड़ने के आसार! पछुआ हवा से तापमान में गिरावट की संभावना

आज पूरे देश में वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। ऐसे में इस प्यार वाले दिन का मौसम थोड़ा खुशनुमा रह सकता है। तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे शाम में ठंड हो सकती है।

14-Feb-2025 06:00 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवा के प्रवाह से राज्य का मौसम ठंडा और शुष्क बना हुआ है। अगले 48 घंटों में पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड का अनुभव होगा। तराई वाले इलाकों में कोहरे का प्रभाव बना हुआ है, जबकि राज्य के दक्षिणी भागों में मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोहरे और पछुआ हवा के असर को लेकर अलर्ट जारी किया है।


बिहार में पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। अगले 48 घंटे में राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। सर्द पछुआ हवा के कारण सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि तराई क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। राज्य के दक्षिणी हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहेगा।


चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग, पटना के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत में भी हवाओं के दबाव के कारण तराई वाले क्षेत्रों में कोहरे का असर बने रहने की संभावना है।


उत्तर और दक्षिण बिहार का तापमान

उत्तर बिहार के जिलों में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दक्षिण बिहार में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।


मुजफ्फरपुर में ठंड की विदाई शुरू

मुजफ्फरपुर में ठंड का असर कम होने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो फरवरी माह का उच्चतम तापमान है। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, पछुआ हवा की गति 8.6 किमी प्रति घंटा बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में अधिक बढ़ोतरी के संकेत नहीं हैं। उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। औसतन 8-10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रहेगी।