ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather: मानसून के जाते ही बिहार में ठंड की जोरदार एंट्री, इस...

Bihar Weather: मानसून के जाते ही बिहार में ठंड की जोरदार एंट्री, इस बार टूटेगा कई दशकों का रिकॉर्ड

Bihar Weather: बिहार से मानसून की विदाई के बाद ठंड की जोरदार शुरुआत। पटना में 18-32°C के बीच रहा तापमान, 31% कम बारिश से 23 जिले सूखे की चपेट में। ला नीना की वजह से इस बार पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, कोहरा शुरू..

14-Oct-2025 07:02 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार से मानसून ने 13 अक्टूबर को आधिकारिक विदाई ले ली है और इसके साथ ही ठंड ने जोरदार एंट्री भी मार दी है। इस बार मानसून ने 31% कम बारिश दी है जिससे सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सहरसा जैसे 23 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। अब उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवाओं ने मौसम को सिहरन भरा बना दिया है।


पटना में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है और अधिकतम 28-32 डिग्री के बीच रह रहा है। सुबह कोहरा और शाम की ठंडक बता रही है कि सर्दी का मौसम आ गया। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं जताई, लेकिन आने वाले समय में रातें और ठंडी होंगी यह तय है।


इस साल मानसून ने बिहार को निराश किया है। सामान्य 992.2 मिमी बारिश के मुकाबले सिर्फ 686.3 मिमी हुई। रोहतास, बक्सर और गया में बारिश ठीक रही, लेकिन पूर्वी चंपारण, सुपौल, मधेपुरा और भागलपुर में 20-59% कम वर्षा ने किसानों की मुश्किलें बढ़ाईं। खेतों में दरारें और जलस्तर में कमी ने चिंता बढ़ा दी। अब मानसून की जगह पछुआ हवाएं ले रही हैं जो हिमालय की ठंडी हवा को मैदानों तक ला रही हैं। ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्का कोहरा और ओस दिखने लगा है, यह सर्दी का पहला संकेत है।


IMD के मुताबिक, इस बार ला नीना का प्रभाव सर्दी को और तीखा करेगा। प्रशांत महासागर में ठंडा तापमान उत्तरी भारत में शीतलहर को बढ़ाएगा। हिमाचल और कश्मीर में पहले ही बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जिसका असर बिहार में दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड के रूप में दिखेगा। तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे जा सकता है।


पटना में आज आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री के बीच रहने वाला है। AQI 120-150 के बीच है जो सैर के लिए ठीक है। गया (21-31°C, AQI 135), मुजफ्फरपुर (22-30°C, AQI 95), पूर्णिया (22-32°C, AQI 110) और भागलपुर (22-32°C, AQI 115) में भी मौसम शुष्क रहेगा।