ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather Update: बिहार में मकर संक्रांति पर ठंड से राहत, मौसम विभाग...

Bihar Weather Update: बिहार में मकर संक्रांति पर ठंड से राहत, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Update: बिहार में मकर संक्रांति पर लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी. कुछ जिलों में कोहरा छाया रहेगा लेकिन लोगों को शीतलहर या कड़ाके की ठंड का सामना नहीं करना पड़ेगा.

14-Jan-2025 06:48 AM

By First Bihar

Bihar Weather Update: बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है हालांकि मकर संक्रांति पर बिहार के लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। 14-15 जनवरी को कड़ाके की ठंड या शीतलहर जैसी स्थिति नहीं बन रही है। मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और दिन में धूप खिलेगी हालांकि कुछ जिलों में कोहरे को लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को राज्य के 38 जिलों में से 11 जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा बाकी 27 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। पटना में आज सुबह हल्का कुहासा छाया रहेगा लेकिन दिन में धूप खिलेगी और ठंडी हवा नहीं चलेगी, जिससे मकर संक्रांति का पर्व मनाने में लोगों को ठंड के कारण कोई परेशानी नहीं होगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों में बिहार के मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।


आईएमडी के मुताबिक, 14 से 18 जनवरी तक सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा हालांकि 16 जनवरी से एक बार फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। एक चक्रवाती सर्कुलेशन उत्तरी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र में बना है। इस वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल हवा नहीं चलेगी, जिससे कनकनी महसूस नहीं होगी।


मौसम विभाग ने जिन 11 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है, उनमें शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीवान, बक्सर, भोजपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, छपरा और वैशाली शामिल हैं। राज्य के बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा और कुछ जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।