बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
22-Aug-2025 07:26 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में जल्द ही मॉनसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है और मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 22 से 26 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान राजधानी पटना सहित 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें तेज हवाएं और वज्रपात का खतरा भी शामिल है। गुरुवार (21 अगस्त) को कटिहार, सिवान और बक्सर जैसे कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने मौसम को सुहावना बनाया, लेकिन कई जगहों पर उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान भी रखा।
मौसम विभाग के अनुसार आज पटना, गोपालगंज, सिवान, सारण, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (64.5-115.5 मिमी) की संभावना है। वहीं, गया, नवादा, वैशाली, समस्तीपुर, और पश्चिमी चंपारण में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश (115.5-204.4 मिमी) का अनुमान है। इन क्षेत्रों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है। लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों, और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
पिछले 24 घंटों में बिहार के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मधुबनी के राजनगर में सबसे ज्यादा 75 मिमी बारिश हुई, जबकि सुपौल के बीरपुर में 61 मिमी और फारबिसगंज में 55.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पटना जिले में फुलवारीशरीफ में 44.6 मिमी, फतुहा में 37.2 मिमी, संपतचक में 40.2 मिमी और दानापुर में 27.6 मिमी बारिश हुई। जहानाबाद में 52.2 मिमी, कटिहार के मनीहारी में 51 मिमी और अररिया के नरपतगंज में 50.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य क्षेत्रों जैसे दरभंगा (36.4 मिमी), सुपौल के राघोपुर (28 मिमी) और मधुबनी के पंडौल (28.4 मिमी) में भी मध्यम बारिश हुई।
गुरुवार को वाल्मीकि नगर में सबसे ज्यादा 35.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री रहा। गया में अधिकतम 33.4 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री, भागलपुर में अधिकतम 31.9 डिग्री और न्यूनतम 27.5 डिग्री और मुजफ्फरपुर में अधिकतम 33.0 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस और बादलों की लुका-छिपी ने लोगों को परेशान किया, लेकिन बाद में बारिश ने कुछ राहत जरूर दी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...