बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
01-Aug-2025 03:28 PM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पटना ने अब 1 से 7 अगस्त तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें भारी से अति भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण बिहार के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बारिश की तीव्रता अधिक रहेगी, जबकि दक्षिणी जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है।
1 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, लखीसराय, जमुई और बेगूसराय में कई स्थानों पर बारिश और वज्रपात की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शाम तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 2 और 3 अगस्त को पटना, नालंदा, बेगूसराय, गया, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया, बांका और मुंगेर में अति भारी बारिश की आशंका है और इनके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।
शनिवार को समस्तीपुर, भागलपुर, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार में भी भारी बारिश की संभावना है, जबकि रविवार को मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी और मधुबनी में अति भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान पूरे बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा।
जबकि 4 से 7 अगस्त तक मॉनसून की गतिविधियाँ पूरे बिहार में सक्रिय रहेंगी, जिसमें उत्तरी जिलों अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिणी जिलों गया, औरंगाबाद और रोहतास में मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। IMD ने बताया कि तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और उच्च आर्द्रता (70-77%) के कारण उमस भरी स्थिति बनी रह सकती है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...