ब्रेकिंग न्यूज़

ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप 8th pay commission : 8वें वेतन आयोग में होगा बदलाव, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या है नया अपडेट; यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

Bihar Weather: 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन बरतनी होगी विशेष सावधानी

Bihar Weather: बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जुलाई तक बारिश के साथ तापमान में 2-4 डिग्री वृद्धि की संभावना। सीवान में 115.6 मिमी बारिश दर्ज, पटना में हुई छिटपुट बारिश। वज्रपात से सावधानी बरतने की विशेष अपील।

01-Jul-2025 07:57 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में मानसून के समय से पहले आने के बावजूद अब तक बारिश सामान्य से 36% कम रही है, जून में केवल 104.4 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि सामान्य 163.3 मिमी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अब 1 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक के लिए मौसम अपडेट जारी किया है, जिसमें 10 जिलों (पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, रोहतास, औरंगाबाद, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, अरवल, गया और नवादा) में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।


पटना और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में सीवान के महाराजगंज में सबसे अधिक 115.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि औरंगाबाद के नवीनगर में 68.4 मिमी, भगवानपुर हाट में 52.2 मिमी, भोजपुर के बिहिया में 47.2 मिमी और गोपालगंज के भोरे में 37.2 मिमी बारिश हुई है। इस दौरान पटना में 1.4 मिमी बारिश के साथ अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गोपालगंज में सबसे अधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।


IMD के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, लेकिन बारिश के कारण उमस बनी ही रहेगी। 5 जुलाई तक दक्षिण और पूर्वी बिहार में भारी बारिश और तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) के साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या ऊंचे स्थानों पर न जाने और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।