दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
08-Dec-2025 07:00 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Weather Today: बिहार के अधिकांश शहरों में सोमवार को बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि के आसार बन रहे हैं। इससे लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
इस अवधि में राज्य के कुछ इलाकों में सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। विभाग के अनुसार, शनिवार की तुलना में पछुआ की गति में तीन से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की कमी आई, जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की गई।
राज्य में सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा में और सबसे अधिक तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8.4 से 15.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.7 से 26.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इसी दौरान पूर्णिया में दृश्यता घटकर 450 मीटर तक पहुंच गई।
राजधानी पटना में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहने की संभावना है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने लगेगा। रविवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री और अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ की रफ्तार में कमी आने से लोगों को ठंड से आंशिक राहत महसूस हुई।