ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका

Bihar Weather : बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम...? जानिए क्या है विभाग का पूर्वानुमान

राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहेगा, लेकिन 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन तेज गति से हवा चल सकती है।

03-Mar-2025 03:28 PM

By First Bihar

Weather News Bihar : राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहेगा, लेकिन 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग से जारी पुर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा, बूंदाबांदी की भी संभावना नहीं है, लेकिन तेज गति से हवा चल सकती है। पांच मार्च यानी बुधवार को को दिन और रात के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। 


दरअसल, तीन-चार दिन पूर्व बिहार में अचानक मौसम में परिवर्तन से लोग थोड़े असहज हुए। शादी-विवाह का मौसम चल रहा है, और ऐसे में अचानक मौसम में बदलाव से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ जाती है। कई बार बारात के वक्त बेमौसम बारिश से भी लोग परेशानी झेलने को विवश होते हैं। जब बेमौसम बारिश होती है या अचानक मौसम का मिजाज बदलता है तो लोग थोड़े असहज हो जाते हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार तीन-चार मार्च को बारिश की संभावना नहीं है।


आसमान भी साफ रहेगा, लेकिन पांच मार्च को तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।  पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रोहतास जिले रोहतास प्रखंड में रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस पूवी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड में रिकॉर्ड किया गया।