दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-Oct-2025 07:41 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में विकराल रूप धारण कर चुके चक्रवाती तूफान मोंथा का असर अब बिहार पर दिखने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, तूफान के नॉर्थवेस्ट की ओर बढ़ने से राज्य के पूर्वी और मध्य जिलों में 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, गया, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट से ठंडक बढ़ेगी, यह छठ महापर्व की समाप्ति के ठीक बाद यात्रियों के लिए चुनौती पैदा कर सकती है।
मंगलवार को गया, पश्चिमी चंपारण और रोहतास में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकांश शहरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई। IMD की चेतावनी के मुताबिक, तूफान आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा के पास 28 अक्टूबर की शाम या रात में लैंडफॉल कर चुका है, लेकिन इसकी नमी वाली हवाएं बिहार तक पहुंच रही हैं। झारखंड और बंगाल के साथ बिहार को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रभाव 1 नवंबर तक रहेगा, उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान सामान्य स्तर पर लौटेगा।
पटना में बुधवार को सुबह के समय आंशिक बादल छाए रहने के साथ धुंध छाई रहने का पूर्वानुमान है। दिन भर में हल्की हवा चलेगी, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम है। अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम 18-20 डिग्री तक गिर सकता है।