ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather: छठ पूजा के दौरान बिहार में तेज बारिश, चक्रवाती तूफान बढ़ाएगा...

Bihar Weather: छठ पूजा के दौरान बिहार में तेज बारिश, चक्रवाती तूफान बढ़ाएगा लोगों की मुश्किलें

Bihar Weather: छठ पूजा में बिहार में चक्रवाती तूफान से बारिश का येलो अलर्ट। हल्की-भारी वर्षा के साथ आंधी भी संभव। पटना, गया, पूर्णिया जैसे कई जिलों में होगी बारिश..

26-Oct-2025 07:35 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में छठ पूजा की आस्था और उमंग के बीच इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट पटना ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 26 अक्टूबर तक गहरा अवदाब बन गया है और 27 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।


यह तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और मछलीपट्टनम के बीच तट से टकराएगा, जिसका असर बिहार में 28 अक्टूबर से दिखेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और 29 से 31 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी वर्षा और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ वज्रपात का भी खतरा है।


रविवार (26 अक्टूबर) को पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया जैसे शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता 500 मीटर तक सिमट जाएगी। पटना में तापमान अधिकतम 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.1 डिग्री रहेगा, जबकि गया में 32.6 और 22.3 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 32.0 और 24.6 डिग्री, भागलपुर में 33.3 और 22.9 डिग्री, और पूर्णिया में 34.2 और 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगा।


दोपहर में हल्की धूप राहत देगी। खरना के दिन आसमान साफ रहेगा, लेकिन 27 अक्टूबर से बादल घने होने शुरू होंगे। किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में 29-31 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है, जबकि पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय में हल्की फुहारें पड़ेंगी।


इधर आज पटना में AQI 280 के पास रहेगा, जबकि मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया, भागलपुर में AQI 102-104 के बीच रहा। 2 नवंबर तक मौसम साफ होने की उम्मीद है, लेकिन तब तक सावधानी जरूरी है। सूर्य देव की पूजा में कोई कमी न आए, इसके लिए व्रती छठ घाटों पर जल्दी पहुंचें और सुरक्षा इंतजामों का पालन करें।