BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
16-Mar-2025 06:50 AM
By First Bihar
BIHAR WEATHER : होली के बाद बिहार के मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। हाल के दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन अब लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में ठंडी हवाएं प्रवेश कर रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। इसका असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। अगले दो दिनों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, औरंगाबाद और जमुई समेत कई जिलों में 16 और 17 मार्च को हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं, पछुआ हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास होगा।
इधर, मौसम विभाग ने बताया कि दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात का तापमान थोड़ा कम हो सकता है। जिन इलाकों में बादल छाए रहेंगे, वहां तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।