ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather: पटना समेत इन 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री रहने...

Bihar Weather: पटना समेत इन 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री रहने का अनुमान....15 जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

Bihar Weather: मौसम विज्ञान केंद्र ने 48 घंटों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री रहने का अनुमान है.

14-Jan-2025 12:58 PM

By Viveka Nand

Bihar Weather: बिहार के दस जिलों में अगले 48 घंटों में ठंड बढ़ेगी. इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है. पटना समेत अन्य दल जिलों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री रहने का अनुमान है. बिहार मौसम सेवा केंद्र पटना ने 48 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी किया है.

मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से कहा गया है कि राज्य के पश्चिमी भाग में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि अन्य भागों में 10 से 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा. बिहार के अरवल, पटना, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, सीवान, सारण, नालंदा, गोपालगंज में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी .यह 6 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है .

मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 24 घंटे में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मधुबनी, पटना, भागलपुर, पूर्णिया,अररिया और बेगूसराय में देर रात से सुबह तक घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है .

पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए मौसम के तापमान में सबसे कम तापमान पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन में रहा, जहां 9.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं पटना जिले के बेलछी में भी 9.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है. पूर्णिया जिले के भवानीपुर प्रखंड सबसे अधिक गर्म रहा. जहां 27.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.