Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून की सक्रियता के कारण राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश की चेतावनी जारी है।



मौसम विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर को भभुआ, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही राज्य के उत्तर-पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।



24 सितंबर को औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर, सीवान, गोपालगंज में आत्याधिक बारिश की संभावना है। वहीं पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सारण में बारिश का अनुमान है। पिछले 24 घंटा के भीतर खगड़िया, कटिहार, बांका, सहरसा, नालंदा, मुंगेर, भागलपुर और राजधानी पटना में बारिश दर्ज की गई है।



मौसम विभाग ने राज्य के लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान खुले स्थानों में न रहे और तुरंत पक्के मकान या सुरक्षित जगह पर चले जाएं। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करें और सचेत रहें।