ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Bihar Weather: 32 जिलों में आंधी-बिजली का कहर, भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट

Bihar Weather: बिहार के 32 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में भारी बारिश की चेतावनी। पटना में उमस भरी गर्मी रह सकती है बरकरार।

30-May-2025 07:34 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, स्थिति ऐसी है कि लोग उमस से भी परेशान हैं और बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो जा रही, जिससे गर्मी में राहत तो नहीं मिल रही उल्टा वृद्धि ही हो रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार, 30 मई 2025 को राज्य के 32 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। सीमांचल के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।


जिससे इन क्षेत्रों में हालात बिगड़ सकते हैं। गुरुवार को पटना में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया, जबकि 17 जिलों में हल्की बारिश से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। मौसम विभाग ने सिवान, छपरा, वैशाली, पटना, भोजपुर और बक्सर को छोड़कर बाकी 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जहाँ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं।


यह बदलाव उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी बिहार के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण का नतीजा है। अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश का अनुमान है, जो निचले इलाकों में जलभराव का कारण बन सकता है। पटना में शुक्रवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन उमस भरी गर्मी का असर बना ही रहेगा।


गुरुवार को बिहार के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कमी आई, लेकिन न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। गोपालगंज में सबसे ज्यादा 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि छपरा में सबसे कम 25.7 डिग्री सेल्सियस। पटना में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री और न्यूनतम 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन 48% नमी ने उमस को बढ़ा दिया।