सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-Apr-2025 08:57 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Weather Alert: राजधानी पटना समेत राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से चार जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि चार अन्य़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है और अपील की है कि बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।
पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी पटना, पूर्वी चंपारण, नालंदा और बेगूसराय में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में तीव्र दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलापात, तथा तेज बारिश के साथ आंधी की संभावता जताई है।
इसके अलावा, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया और सीवान में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के कुछ स्थानों पर मध्म दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देषों का पालन करें। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के दौरान सतर्क और सावधान रहें। खुले में हो तो पक्के मकान में शरण लें। पेंड और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम के सामान्य होने का इंतजार करें।