ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Bihar Weather: पटना में तेज बारिश और हवा का असर, 12 जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट

06-Jun-2025 10:47 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि यह अलर्ट अगले कुछ घंटों तक प्रभावी रहेगा और खासकर उत्तर एवं दक्षिण बिहार के कई जिले इसकी चपेट में आ सकते हैं। आज यानी शुक्रवार को पटना में मौसम अचानक बदल गया है। सुबह खिली धूप के बाद काले बादल छा गए हैं। तेज हवा के साथ बारिश हो रही है।


बता दें कि पटना, गया, मुजफ्फरपुर, नालंदा, समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली, भागलपुर, और पूर्णिया समेत लगभग एक दर्जन जिलों में वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खुले स्थानों, खेतों, पेड़ों के नीचे या ऊंची इमारतों के पास न रुकने की सलाह दी है।


राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने भी जनता से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों में काम न करें और अपने मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर रखें।


पिछले वर्षों की तरह, इस बार भी वज्रपात से जनहानि की आशंका बनी हुई है। विभाग ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को मोबाइल पर 'इंद्रवज्र ऐप' डाउनलोड करने और उसके अलर्ट को गंभीरता से लेने की सलाह दी है।


कुछ क्षेत्रों में तेज हवा और पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, वहीं यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी हैं।