ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather: बिहार में 2 दिन बारिश मचाएगी तबाही, मौसम विभाग ने जारी...

Bihar Weather: बिहार में 2 दिन बारिश मचाएगी तबाही, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में 20 और 21 अगस्त को मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

19-Aug-2025 01:51 PM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने जा रहा है और ऐसे में अब मौसम विभाग ने 20 और 21 अगस्त के लिए पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 अगस्त को आधे बिहार में ऑरेंज अलर्ट और आधे में यलो अलर्ट रहेगा, जबकि 21 अगस्त को पूरे राज्य में यलो अलर्ट लागू होगा। खासकर किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, सुपौल, अररिया और कटिहार जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है, जिसके लिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।


मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ और चक्रवातीय गति के कारण बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। खासकर उत्तरी और पूर्वी बिहार के जिलों में इसका असर सबसे ज्यादा दिखेगा। 20 अगस्त को किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में भारी बारिश के साथ बाढ़ और जलभराव का खतरा है। वहीं, 21 अगस्त को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। इस दौरान किसानों को खेतों में काम न करने और खुले में न रहने की सलाह दी गई है क्योंकि बिजली गिरने की घटनाएं बिहार में लगातार जानलेवा साबित होती रही हैं।


इस मानसून सीजन में बिहार के कई जिलों में बारिश की कमी एक बड़ी चिंता रही है। अब तक केवल 498.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है जो सामान्य 666.9 मिमी से 25% कम है। सीतामढ़ी में 56%, सुपौल और सहरसा में 54% और गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण जैसे जिलों में 40% से ज्यादा कमी देखी गई है। इस कमी ने खेती और पानी की उपलब्धता पर असर डाला है और कई इलाकों में सूखे का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, 20-21 अगस्त को होने वाली बारिश इस कमी को कुछ हद तक कम कर सकती है लेकिन भारी बारिश से बाढ़ का जोखिम भी बढ़ेगा।


इधर पटना में 20 अगस्त को बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-27 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। उमस भरी गर्मी से लोग पहले से ही परेशान हैं और ऐसे में अब बारिश से थोड़ी बहुत राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। आपातकालीन सेवाएं और आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट पर हैं और निवासियों को आधिकारिक अपडेट्स पर नजर रखने की भी सलाह दी गई है।