ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

बिहार के 32 जिलों में सोमवार को आंधी-बारिश और ठनका गिरने के आसार हैं। पटना समेत उत्तर-पूर्वी जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना। तापमान में बदलाव के साथ न्यूनतम तापमान बढ़ेगा।

08-Mar-2026 10:38 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के 32 जिलों में सोमवार को आंधी-बारिश के साथ ठनका गिरने की संभावना है। हालांकि, राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भाग के छह जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अन्य जिलों में एक-दो स्थानों पर ठनका गिरने के साथ ही तेज आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी बिहार के सात जिलों में आंधी-बारिश की अधिक संभावना है। इसके चलते राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के पांच जिलों और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के सात जिलों में आंधी-बारिश के आसार हैं। वहीं, बुधवार को उत्तर बिहार के 14 जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।


राज्य के अधिकांश शहरों में रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का अधिकतम तापमान 28.1 से 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 से 23.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इस दौरान सबसे अधिक तापमान कैमूर में 34.8 डिग्री और सबसे कम तापमान सहरसा के अगवानपुर में 17.5 डिग्री दर्ज किया गया।


पटना में भी सोमवार को एक-दो स्थानों पर ठनका के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना है। तीन दिनों तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।