बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Aug-2025 07:18 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मानसून ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है और ऐसे में अब मौसम विभाग ने 21 अगस्त को दक्षिण और मध्य बिहार के 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पटना, नालंदा, गया, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, नवादा, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर और बांका में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की आशंका जताई गई है। यह अलर्ट 21 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 22 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और बिजली गिरने की स्थिति में खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण और मध्य बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। राजधानी पटना में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। गया, नालंदा और भोजपुर जैसे जिलों में भी जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि इन क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर पहले से ही ऊंचा है। स्थानीय प्रशासन को निचले इलाकों में आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
उत्तर बिहार के जिलों को इस बार राहत मिलने की उम्मीद है। सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज जैसे जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इन इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन भारी बारिश या वज्रपात की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग ने सलाह दी है कि इन जिलों में भी मौसम के अचानक बदलाव पर नजर रखी जाए।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...