Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
15-May-2025 05:08 PM
By First Bihar
Bihar Weather Update: बुधवार को बिहार में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया, जिससे कई जिलेवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। आज यानि गुरुवार को भी आग उगलती गर्मी और तेज हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मौसमी कारक बदलने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे मौसम कभी भी पलट सकता है। तेज हवा के साथ बादल घेर सकते हैं और बिजली चमक सकती है, जिससे कुछ स्थानों पर वज्रपात और बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। इस बीच, कुछ समय के लिए मौसम सुहाना हो सकता है।
बिहार मौसम सेवा केंद्र पटना के मुताबिक, राज्य में मौसम का मिजाज अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न हो सकता है। गुरुवार और शुक्रवार को भागलपुर, बांका, पटना, जहानाबाद, नालंदा, गया, सहरसा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, कटिहार और मधेपुरा जिलों के कुछ हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। इसके साथ ही, अगले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी और पानी की स्थिति शुरू हो सकती है।
हालांकि, राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विज्ञानी डॉ. नेहा पारीक के अनुसार, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। बुधवार को बिहार में भीषण गर्मी का सामना किया गया, जिसमें अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, 62 प्रतिशत आद्रता और 7.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही थी। हवा की दिशा बदलने पर पूर्वी हवाएं तेज हो सकती हैं, जो मौसम में बदलाव ला सकती हैं।
मौसम विज्ञानी ने बताया कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। प्रदेश में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी, और आने वाले दिनों में गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि आने वाले समय में बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। हालांकि, इसे लेकर कोई ठोस पूर्वानुमान नहीं दिया गया है, लेकिन मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है।
किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलें बचाने के उपाय करें। बिहार में वर्तमान में गर्मी और उमस का मौसम बना हुआ है, और आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। लोग गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतें और मौसम के उतार-चढ़ाव से सतर्क रहें।