PATNA: भवन निर्माण विभाग के पूर्णिया प्रमंडल में तैनात अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी के पटना और पूर्णिया स्थित ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार, 16 सितंबर को एक साथ छापेमारी की। निगरानी विभाग के अनुसार, तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति और निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।


निगरानी थाना कांड संख्या 109/26, दिनांक 14 सितंबर 2026 के तहत सत्येंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। निगरानी के अनुसार, उन पर 1,97,58,070 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।


निगरानी थाना काण्ड सं0-109/26, दिनांक 14.09.2026 धारा-13 (2) सह पठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०नि०अधि० 1988 (संशोधित 2018) के प्राथमिकी अभियुक्त-श्री सत्येन्द्र कुमार चौधरी, अधीक्षण अभियंता, भवन निर्माण विभाग, पूर्णियाँ प्रमंडल, जिला-पूर्णियाँ, पे०- शत्रुधन चौधरी, सा०- सी0-11, कृषि नगर, ए०जी० कॉलोनी, थाना-शास्त्रीनगर, जिला- पटना के विरूद्ध 1,97,58,070/- (एक करोड़ संत्तानवे लाख अंावन हजार सत्तर) रूपये का प्रत्यानुपातिक धनार्जन का कांड दर्ज किया गया है।


प्राथमिकी अभियुक्त श्री सत्येन्द्र कुमार चौधरी, इनकी पत्नी श्रीमती उषा देवी एवं परिजनो के नाम से कुल 07 अचल सम्पत्तियां पाई गई हैं, जो कि वर्ष 2011 से 2025 के बीच स्वयं, पत्नी के नाम एवं सास के नाम से खरीदी गई है। जिसमें फुलवारी शरीफ में 01 जमीन जिस पर भव्य निर्मित मकान, नौबतपुर में 04 जमीन (लगभग 74 डिसमिल) एवं दानापुर में एक जमीन (लगभग 7.18 डिसमिल) है। जिसका कुल मूल्य 3,60,58,070/-(तीन करोड़ साठ लाख अंडावन हजार सत्तर) रुपये एवं चल सम्पत्ति 26,00,000/- (छब्बीस लाख) रुपये है, जो उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 68% अधिक है।


अनुसंधान के क्रम में माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से सर्च वारंट प्राप्त किए गए हैं। तत्पश्चात् प्राप्त सर्च वारंट के आलोक में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के तीन तलाशी दल द्वारा आज दिनांक 16.09.2026 को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त श्री सत्येन्द्र कुमार चौधरी के तीन ठिकानों (पटना में दो आवास एवं पूर्णियाँ स्थित कार्यालय/आवास) की तलाशी की जा रही है। तलाशी के क्रम में अभी तक अभियुक्त द्वारा अपने एवं अपने परिजनों के नाम से अर्जित किये गये सम्पति से संबंधित निम्नांकित अभिलेख / निवेश के दस्तावेज बरामद किये गये है :-

i. पांच मंजिला लिफ्टयुक्त भव्य सोलर पैनल युक्त आलीशान मकान में कई महंगे फर्नीचर एवं लगभग 10 AC लगे हुए हैं। फुलवारी शरीफ अवस्थित उक्त मकान का विधिवत मूल्यांकन कराया जाएगा ।

ii. संयुक्त तीन मंजिला मकान। ए०जी० कॉलोनी अवस्थित उक्त मकान का विधिवत मूल्यांकन कराया जाएगा ।

iii. नगद 1,00,000/- रु০

iv. सोना/ चाँदी / हीरे के आभूषण (जिसका विधिवत मूल्यांकन कराया जा रहा है)

v. प्राथमिकी में अंकित 07 अचल सम्पत्तियाँ।

vi. ग्रेटर नोएडा में एक फ्लैट होने का पता चला है, जिसकी जांच करायी जा रही है।

vii. बैंक / एल०आई०सी० में निवेश से संबंधित बड़े पैमाने पर कागजात बरामद।

viii. हुंडई कम्पनी का एक कार।

उक्त भवनों का तलाशी कार्य अभी भी पूर्ण नहीं हुआ है, लगातार तलाशी जारी है जो कि देर रात्रि तक चलने की संभावना है। अनुसंधान एवं अग्रेतर जांच के कार्रवाई के संबंध में अवगत कराया जाएगा।