BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
19-Mar-2025 10:58 AM
By Viveka Nand
Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में आज सड़क जाम की समस्या पर सवाल जवाब हुआ। भाजपा विधायक अमरेंद्र सिंह ने सवाल उठाया कि जाम की समस्या अंतहीन है. कोइलवर पुल को बचाने के लिए काम करना होगा. सड़कों पर भारी वाहन कई कतार में खड़ी हो जाती है. प्रशासन का काम है कि वो भारी गाड़ियों को कतारबद्ध तरीके से खड़ा कराये. आरा, पटना,सारण और अरवल जिलोंं में आपसी तालमेल न होने की वजह से जाम की समस्या रहती है. पटना जिले में कोईलवर पुल के समीप सोन नदी पर बांध है, उस पर बैरियर लगा होता था, उसे तोड़ दिया गया है. बैरियर लगाई जाय, साथ ही सड़क को चौड़ा किया जाय.
पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने सदन में बताया कि जाम की समस्या है. जिला प्रशासन को भी निदेशित किया गया है कि परिवहन विभाग से सामंजस्य कर जाम को खत्म कराएं. विभाग ने निदेशित किया है कि किसी भी पुल पर भारी वाहनों को नहीं खड़ा करना है. इस संबंध में जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से कहा गया है. कोईलवर पुल हो या चाहे दूसरा पुल,किसी भी पुल पर भारी वाहनों को खड़ा करने पर मनाही है.
मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि सड़क को खत्म कराने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर काम किया जा रहा है. इस संबंध में एनएच के ऑर्थरिटी को भी निदेशित किया गया है. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा कि जाम की समस्या से सारे लोग परेशान है. इस समस्या के समाधान को लेकर पथ निर्माण मंत्री को और काम करना होगा. आसन से स्पीकर ने यह नियमन दिया.