Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
16-Feb-2026 11:03 AM
By First Bihar
Bihar Assembly : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सोमवार को सदन का माहौल गर्म हो गया। कार्यवाही की शुरुआत में ही लोक जनशक्ति (रामविलास ) पार्टी के विधायक राजू तिवारी ने विपक्षी विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग कर दी। उनके इस बयान के बाद सदन में तीखी बहस और भारी हंगामा देखने को मिला, जिससे कुछ देर के लिए कार्यवाही बाधित भी हुई।
राजू तिवारी ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि विपक्ष के कई नेताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत नेता रामविलास पासवान को लेकर आपत्तिजनक और गलत टिप्पणी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता दलित समाज के प्रति सम्मानजनक रवैया नहीं रखते हैं और उनके बयानों से दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। तिवारी ने कहा कि रामविलास पासवान देश और बिहार की राजनीति के ऐसे नेता थे, जिन्होंने जीवनभर दलितों, गरीबों और वंचितों की आवाज उठाई। ऐसे सम्मानित नेता के खिलाफ टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
उन्होंने सदन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि विपक्षी नेताओं को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। तिवारी के इस बयान के बाद विपक्षी विधायकों ने कड़ा विरोध जताया। विपक्ष के कई सदस्यों ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह राजनीति से प्रेरित हैं। विपक्षी नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार और सत्ता पक्ष मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं।जैसे ही दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हुआ, सदन में शोर-शराबा बढ़ने लगा। कई विधायक अपनी सीट से खड़े होकर नारेबाजी करने लगे।
दरअसल, बीते दिन राजद विधायक कुमार सर्वजीत के द्वारा रामविलास पासवान को बेचारा बोला गया था। अब आज इसी बात के विरोध में सदन के अंदर लोजपा (रामविलास ) के तरफ से रामविलास पासवान को अपमानित करने का आरोप लगा माफ़ी मांगने की मांग की गई उसके बाद सदन के अंदर ही जमकर नारेबाजी शुरू हुई,हालांकि विपक्ष माफ़ी नहीं मांगने की मांग पर अड़ रही उसके बाद विपक्ष के सदस्य यूजीसी और आरक्षण के मुद्दे पर नारेबाजी कर रहे है।