ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

Bihar News: काला कपड़ा पर भड़क गए नीतीश कुमार, विधानसभा में कहा- सब एके रंग के पहने हुए है...उल्टा-पुल्टा कर रहा

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन विपक्षी विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। वेल में पहुंचकर टेबल पलटने लगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के काले कपड़े पहनने पर तंज कसते हुए कहा– "ऐसा ही कपड़ा पहनोगे तो यही हाल होगा।"

25-Jul-2025 11:00 AM

By Viveka Nand

Bihar New: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है. अंतिम दिन भी विपक्षी विधायक हंगामा-नारेबाजी करते रहे. प्रश्नकाल की शुरूआत जैसे ही हुई राजद-कांग्रेस और वामदल के विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। विपक्षी सदस्य टेबल पलटने लगे, इस पर विस अध्यक्ष ने कहा कि टेबल मत पलटिए,इसके बाद भी हंगामा नहीं रूका तो अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.

काला कपड़ा पहने देख नीतीश कुमार ने विपक्षी विधायकों का उड़ाया मजाक

विधानसभा में जब विपक्ष हंगामा कर रहा था तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे. उन्होंने विपक्षी सदस्यों के काले कपड़े पहनकर सदन आने पर मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि यह सब एक ही तरह का कपड़ा पहने हुए है. एक बात तो क्लियर कट हो गया. हम रोज देख रहे हैं कि एक ही तरह का कपड़ा पहन कर आ रहा है. सब अलग-अलग पार्टी वाले लोग एक ही तरह का कपड़ा पहने हुए है. सब उल्टा पुल्टा कर रहा है. आपलोगों को मालूम है सरकार ने कितना काम किया है, चारों तरफ लोगों को फायदा हो रहा है. हर तरह से काम किया गया है .ऐसा ही कपड़ा पहन लो तो यही हाल होगा. अभी लोग यही कर रहा है. पहले एक दो दिन हंगामा होता था बाकी सब दिन काम होता था.

हेलमेट पहनकर विधानसभा पहुंचे सत्ता पक्ष के विधायक

गुरुवार को बिहार विधानसभा के भीतर भारी हंगामे और विधायकों के बीच झड़प की घटनाओं के बाद आज जेडीयू और भाजपा के विधायकों ने हेलमेट पहनकर विधानसभा में प्रवेश किया। इन विधायकों का कहना है कि उन्हें डर है कि महागठबंधन के विधायक कभी भी हमला कर सकते हैं और उनका सिर फोड़ सकते हैं।  इसी डर और सुरक्षा की भावना से उन्होंने हेलमेट पहनना जरूरी समझा। विधानसभा में प्रवेश करने के बाद उन्होंने कहा कि महागठबंधन के विधायक अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं, इसलिए हम अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर सदन में आए हैं।