ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / BIHAR NEWS : विधानसभा चुनाव में हर दूसरे बूथ की होगी लाइव वेबकास्टिंग,...

BIHAR NEWS : विधानसभा चुनाव में हर दूसरे बूथ की होगी लाइव वेबकास्टिंग, जानिए क्यों होती है रियल टाइम मॉनिटरिंग

BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा चुनाव में हर दूसरे बूथ की रियल टाइम मॉनीटरिंग होगी। इसके साथ ही लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था रहेगी।

27-Feb-2025 07:36 AM

By First Bihar

BIHAR NEWS : विधानसभा चुनाव 2025 को पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की दिशा में निर्वाचन विभाग जुट गया है। ऐसे में इस साल चुनाव के लिए होने वाले मतदान की रियल टाइम व लाइव मॉनीटरिंग सीधे राज्य मुख्यालय और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की जायेगी। इसका निर्देश जारी कर दिया गया है।


राज्य के करीब 39 हजार बूथों से मतदान का सीधा प्रसारण किया जायेगा। मतदान के अनुकूल माहौल के तहत इसे किया जायेगा। राज्यभर के 17.7 प्रतिशत मतदाताओं का मानना है कि बूथ पर अनुकूल माहौल के चलते वे मतदान करते हैं।


मतदान के दिन बूथ की मॉनीटरिंग के लिए कैमरा लगाया जाता है। इसका कनेक्शन इंटरनेट से जोड़ा जाता है। बूथ पर होने वाली हर गतिविधि का सीधा प्रसारण इसके माध्यम से किया जाता है।