ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / bihar / patna-news / वोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे...

वोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने....

बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद अध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी हुई। ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान और कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह को भी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

31-Mar-2026 02:10 PM

By Viveka Nand

Bihar Politics: बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। सबसे खास बात यह कि,राजद-कांग्रेस के जिन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में अपरोक्ष तौर पर भाजपा की मदद की थी, उन्हें सम्मानित किया गया है. राजद विधायक फैसल रहमान जिन्होंने मां की बीमारी का हवाला देकर राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से दूर रहे, उससे भी पर्दा उठ गया है. उन्हें भाजपा कोटे से विधानसभा समिति में जगह दी गई है.

भाजपा कोटे से विधानसभा कमेटी में मिली जगह 

बिहार विधानसभा की अधिसूचना के अनुसार,ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. इन्हें गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का चेयरमैन बनाया गया है. विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा कोटे से कमिटी में अध्यक्ष की कुर्सी दी गई है. वहीं कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद भी रास चुनाव में वोटिंग से दूर रहे थे. इन्हें भी विधानसभा की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. मनोहर प्रसाद सिंह को प्रत्यायुक्त विधान समिति का चेयरमैन बनाया गया है. 

वोटिंग से दूर रहने पर सफाई- मां की तबीयत खराब हो गई थी 

बता दें, राजद विधायक फैसल रहमान रास चुनाव में वोटिंग करने नहीं पहुंचे थे. इनकी काफी खोजबीन की गई,लेकिन नहीं मिले. चुनाव की समाप्ति के बाद फैसल रहमान ने सफाई में कहा था कि रास चुनाव में वोट डालने के लिए सोमवार को पटना गए थे, लेकिन अचानक मेरी मां की तबीयत खराब हो गई. ऐसे तो दिल्ली में एक महीने से मेरी मां की तबीयत खराब है. अचानक तबीयत ज्यादा खराब हुई तो मैं दिल्ली चला गया था. तेजस्वी यादव से मेरी बात भी हुई थी, लेकिन जब दिल्ली के लिए निकला तो उसके बाद से बात नहीं हो सकी. उसके बाद से हमारी किसी से कोई बात नहीं हुई है. 

अनंत सिंह को भी मिली जिम्मेदारी

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और विधायक धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारी मिली है। बाहुबली विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से संबंधित समिति का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

इन सभी समितियों का गठन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है, जिनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा। विधानसभा की नियम समिति के अध्यक्ष स्वयं स्पीकर प्रेम कुमार होंगे। इस समिति में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा, सामान्य प्रयोजन समिति का गठन भी इन्हीं चार नेताओं के साथ किया गया है, जिसमें स्पीकर अध्यक्ष होंगे, जबकि दोनों उपमुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।