ब्रेकिंग न्यूज़

सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें

Home / bihar / patna-news / Bihar Vidhansabha: विधानसभा में गंगा जल पर घिरी नीतीश सरकार, स्पीकर ने बचाया,...

Bihar Vidhansabha: विधानसभा में गंगा जल पर घिरी नीतीश सरकार, स्पीकर ने बचाया, राजद विधायक के प्रश्न पर जमकर हुई खिंंचाई

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है. सदन में आज 11 बजे प्रश्नकाल की शुरूआत हुई. प्रश्नकाल के दौरान गंगा जल पर सरकार घिर गई.

05-Mar-2025 11:13 AM

By Viveka Nand

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान राजद विधायक गंगा जल का पानी लेकर पहुंच गए. प्रश्नकर्ता विधायक ने स्पीकर से कहा कि आप गंगा जल की जांच कराइए. सदन की कमेटी जांच करे. इस पर स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा कि विधानसभा गंगा जल की जांच करेगी? आप बिना अनुमति के कई चीज सदन के अंदर नहीं ला सकते.

गंगा जल पर घिर गई सरकार, स्पीकर ने बचाया 

दरअसर, राजद विधायक मुकेश कुमार यादव ने गंगा नदी में गंदा पानी गिरान का मामला उठाया. 10 साल से नमामी गंगे परियोजना चल रही. लेकिन अबतक गंगा साफ नहीं हुई. विधायक गंगा सफाई में हो रहे विलम्ब को लेकर सदन की कमिटी से जाँच कराने की मांग कर रहे थे. इस पर वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने जवाब दिया, सरकार के जवाब से असंतुष्ट विधायक ने कहा कि सरकार कोई काम नहीं कर रही है. इसी बीच उन्होंने एक बोतल निकाला और कदनकी तरफ दिखाते हुए कहा कि, हम गंगा जल लाए हैं, आप जांच करा लीजिए, गंगा जल पूरी तरह से अशुद्ध हो गई है. इस स्पीकर ने राजद विधायक को हड़काया. मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि हमने सदस्य को बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 32 बनने हैं, 13 बन गए हैं. इसके बाद गंगा जल की शुद्धता में निरंत सुधार होगा. सरकार काम कर रही है.

राजद विधायक मुकेश कुमार यादव ने पूरक पूछा, टाइम बताइए, कब तक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बन जायेंगे, कब तक गंगा जल का पानी शुद्ध हो जाएगी. लंबे समय से काम चल रहा है फिर भी काम की गति नहीं बढ़ रही. 

बुधवरा को बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने फिर से अपना सवाल उठाने की कोशिश की. इस पर स्पीकर ने कहा कि आप पुराने विधायक हैं. समय पर अपनी बात रखिएगा .भाकपा माले विधायक महबूब आलम अपनी बातें कहना चाहते थे , लेकिन स्पीकर ने इसकी इजाजत नहीं दी.इसके बाद प्रश्नकाल की शुरूआत हुआ. भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने पथ निर्माण विभाग से जुड़े सवाल उठाया, जिस पर विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने जवाब दिया.