बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान
19-Mar-2025 12:06 PM
By Viveka Nand
Bihar Vidhanparishad: भाजपा विधायक संजय सरावगी जब तक विधायक रहे, इनके सवालों से सरकार असहज होते रही. मंत्रियों को घेरने का कोई भी मौका नहीं चूकते थे. संजय सरावगी अब मंत्री हैं, जवाब देने में बार-बार घिर जा रहे. आज विधान परिषद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी को जबरदस्त रूप से घेर लिया. मंत्री जी को जवाब देते नहीं बन रहा था.
दो सीओ के सवाल पर घिर गए मंत्री
बिहार विधानपरिषद में आज पटना जिले के दो अंचल अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठी. सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने बिहटा और संपतचक अंचल के अंचल अधिकारियों के खिलाफ सवाल उठाया. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने जवाब दिया कि हमने डीएम पटना को पत्र भेजा है कि दोनों अंचल अधिकारियों से शो-कॉज पूछ कर अपने मंतव्य के साथ रिपोर्ट भेजें.इसके बाद विभाग समीक्षा करेगा. इससे कम समय में सरकार और क्या कार्रवाई कर सकती है ?
..तब तो उत्तर कबूतर की तरह उड़ जाएगा- नवल किशोर यादव
भाजपा विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने कहा कि मंत्री जी यह बताएं, पंद्रह दिन पहले आपको सवाल गया. आपने इन्क्वायरी सेटअप क्यों नहीं किया? जब जवाब देने का समय आया उसके एक दिन पहले आपने जांच बिठाई है. आपका रिपोर्ट जिस दिन आयेगा,तब सदन में जवाब दें. हम सभापति से अनुरोध करेंगे की इस सवाल को स्थगित किया जाए. जिस दिन मंत्री तय करेंगे कि हम जवाब देंगे, उस दिन इस सवाल को रखा जाय. इस पर मंत्री ने कहा कि प्रश्न को स्थगित करने का प्रश्न कहां है ? हम तो स्पष्ट जवाब दे रहे हैं. भाजपा सदस्य नवल किशोर यादव ने सभापति से कहा कि अगर इस तरह से होते रहा तो उत्तर कबूतर की तरह उड़ जायेगा. सभापति ने राजस्व मंत्री से कहा कि जिस दिन रिपोर्ट आ जायेगा, उस दिन आप सदन को जानकारी दे देंगे.