ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, कल पटना पहुंचेगी चुनाव आयोग की 9 सदस्यीय टीम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की 9 सदस्यीय टीम गुरुवार को पटना आएगी। टीम चुनावी प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और बूथ प्रबंधन की समीक्षा करेगी।

BIHAR

25-Jun-2025 07:02 PM

By First Bihar

PATNA:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। कल गुरुवार को चुनाव आयोग की 9 सदस्यीय टीम पटना पहुंच रही है। पटना पहुंचने के बाद निर्वाचन आयोग की टीम अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वही कई जिलों का भी दौरा करेगी। जहां अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ चुनाव की तैयारी और पूरी प्रक्रिया पर चर्चा होगी। चुनाव आयोग की टीम में कई टेक्निकल अधिकारी भी शामिल रहेंगे। 


इससे पूर्व 19 जून गुरुवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुराना सचिवालय स्थित सभा कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में मगध प्रमंडल की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई थी। जिसमें डीजीपी विनय कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी,प्रमंडलीय आयुक्त,डीएम-एसपी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की टीम के बिहार दौरे को लेकर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने वरीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां मिशन मोड में शुरू करने का निर्देश दिया था। तब अरवल,नवादा,औरंगाबाद,जहानाबाद और गया के डीएम-एसपी ने अपने-अपने जिलों में की जा रही चुनाव की तैयारियों का ब्योरा दिया था। मुख्य सचिव ने सभी डीएम को चुनाव की तैयारियों को तेज करने का निर्देश दिया था। 


उन्होंने कहा था कि जहां भी रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग अफसर के पद रिक्त हैं, उन्हें जल्द भरा जाए। सभी चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच लगातात की जाए। अंतर्राज्यीय सीमाओं पर विशेष चौकसी रखी जाए। वही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा था कि प्रत्येक 1200 मतदाताओं पर एक बूथ निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों को चुनाव के सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री का काम को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया था। अब कल गुरुवार को चुनाव आयोग की 9 सदस्यीय टीम पटना पहुंच रही है। जो पटना सहित विभिन्न जिलों का दौरा करेगी और चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगी।  

पटना से प्रेम कुमार की रिपोर्ट