Bihar Jobs 2026 : बिहार में इस साल आने वाला है 1.50 लाख नई नौकरियां, अलग-अलग विभागों में वैकेंसी भेजी गई; अगले 5 साल में 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य Bihar news : रफ़्तार का कहर ! इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसर कहां हैं ? सरकार ने बार-बार पत्र भेजा पर नहीं आये, अब सामान्य प्रशासन विभाग ने उठाया यह कदम... police attack : मेदांता अस्पताल के सामने अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, पुलिस-कर्मियों को सड़क पर पीटा PATNA NEWS : गंगा में फिर दौड़ेगा क्रूज, मार्च से पटना में शुरू होगी एमवी स्वामी परमहंस सेवा; जानिए रूट और किराया DM Raid: DTO कार्यालय में DM का छापा, दलाल गिरफ्तार ; CCTV जब्त कर मामले की जांच तेज vaishali express: 200-300 रुपए में सीट बेचते पकड़े गए TTE साहब, वीडियो वायरल; रेलवे ने की कार्रवाई की तैयारी Bihar crime news : बिहार में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग ! शादी समारोह में गोली लगने से युवक की मौत, मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar crime : दो साल पहले हुई शादी अब निकली अर्थी, नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम; हिरासत में सास-ससुर; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News:बिहार विधान परिषद में इतिहास बना...जब सदन नेता की 'माइक' ही बंद करा दी गई ! बोलने के दौरान मुख्यमंत्री की माइक को किसने कराया म्यूट ?
09-Feb-2026 10:42 AM
By First Bihar
Budget Session Day 5 : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने कई गंभीर मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली। सदन में आज नीट (NEET) छात्र की मौत, सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी, बढ़ते अपराध और दरभंगा में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या जैसे मामलों पर तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है।
सत्र की कार्यवाही की शुरुआत ध्यानाकर्षण सूचनाओं और सरकारी जवाबों से हुई। इसके तहत तारांकित सवाल और अल्पसूचित सवालों के जवाब सरकार की ओर से दिए जाने हैं। आज जल संसाधन विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े सवाल सदन में उठाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इन विभागों से संबंधित मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा, जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हो सकती है।
विपक्ष लगातार राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर हमला बोल रहा है। दरभंगा में बच्ची से रेप के बाद हत्या की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस घटना को लेकर विपक्ष पहले से ही आक्रामक रुख अपनाए हुए है और आज सदन के अंदर और बाहर इस मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन होने की संभावना है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और अपराधियों में पुलिस या प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है।
वहीं, नीट छात्र की मौत का मामला भी राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि इस मामले में सरकार और प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। इस मुद्दे को लेकर भी विपक्ष सदन में सरकार से जवाब मांग सकता है।
सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर भी सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में लोकतंत्र नहीं बल्कि राजतंत्र चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से रात में सांसद को गिरफ्तार किया गया, वह पूरी तरह गलत है। उनका आरोप है कि पप्पू यादव लगातार नीट छात्र मामले को उठा रहे थे, इसलिए सरकार ने राजनीतिक दबाव में आकर यह कार्रवाई की है।
इससे पहले बजट सत्र के चौथे दिन भी सरकार को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के बयान को लेकर सरकार की किरकिरी हुई थी। वहीं, तीसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच सदन में तीखी बहस देखने को मिली थी, जिसने सियासी माहौल को और गरमा दिया था।
ऐसे में बजट सत्र का पांचवां दिन भी बेहद अहम माना जा रहा है। विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है, जबकि सरकार अपनी तरफ से जवाब देने और स्थिति को संभालने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इन मुद्दों को लेकर सदन की कार्यवाही के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिल सकता है।