Bihar Panchayat News : मुखिया के अधिकारों पर उठे सवाल, G-RAM G में वार्ड सदस्यों को भी मिले योजना चयन का हक; सदन में उठा मुद्दा; जानिए मंत्री ने क्या कहा बिहार में खेल का मैदान बना रणक्षेत्र: क्रिकेट विवाद को लेकर चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल; दो गिरफ्तार बिहार में खेल का मैदान बना रणक्षेत्र: क्रिकेट विवाद को लेकर चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल; दो गिरफ्तार Bihar IPS Officer Arrest: बिहार अग्निशमन विभाग के IG सुनील नायक गिरफ्तार, पटना में आंध्र प्रदेश पुलिस का बड़ा एक्शन Bihar IPS Officer Arrest: बिहार अग्निशमन विभाग के IG सुनील नायक गिरफ्तार, पटना में आंध्र प्रदेश पुलिस का बड़ा एक्शन Bihar News: बिहार विधानसभा में अचानक 'रसगुल्ला..रसकदम, खुभिया, अनसरा, पैरूकिया, तिलकुट' की क्य़ों होने लगी चर्चा...? Success Story: 10वीं में फेल, 18 घंटे की मजदूरी… और फिर 70 करोड़ का साम्राज्य: जाने पूरी कहानी Delhi Bomb Threat: विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Delhi Bomb Threat: विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Assembly : लोहार को कमार उपजाति से अलग करने की मांग पर सियासत तेज, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब
23-Feb-2026 08:50 AM
By First Bihar
Bihar Assembly : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 15वां दिन सोमवार को काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष एक बार फिर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। पिछले कई दिनों से लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है और सोमवार को भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठने की संभावना है। प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जरिए विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा करने की रणनीति बनाए हुए है।
सोमवार को प्रश्नकाल के अलावा कई महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर चर्चा होगी। देवेश कांत सिंह, मंजीक कुमार सहित अन्य विधायकों द्वारा दी गई ध्यानाकर्षण सूचना पर कृषि विभाग की ओर से जवाब प्रस्तुत किया जाएगा। इसी तरह प्रमोद कुमार, सचीन्द्र प्रसाद सिंह और अन्य विधायकों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर योजना एवं विकास विभाग अपना पक्ष रखेगा।
स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामलों को लेकर भी सदन में चर्चा गरमाने वाली है। उपेन्द्र प्रसाद, विनय कुमार चौधरी और अन्य आठ विधायकों द्वारा दी गई ध्यानाकर्षण सूचना पर स्वास्थ्य विभाग जवाब देगा। वहीं, उद्योग क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर महेश्वर हजारी, सचीनिद्र प्रसाद सिंह और अन्य विधायकों की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब उद्योग विभाग की ओर से दिया जाएगा। इन चर्चाओं के दौरान विपक्ष राज्य में स्वास्थ्य ढांचे, औद्योगिक निवेश और योजनाओं के क्रियान्वयन पर सरकार से जवाबदेही तय करने की कोशिश करेगा।
सत्र के दूसरे चरण में वित्तीय कार्यवाही अहम रहेगी। बिहार विनियोग विधेयक 2026 को वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव सदन में पेश करेंगे। इस विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार संख्या बल के आधार पर आगे बढ़ेगी। विनियोग विधेयक के पारित होने के साथ ही विभिन्न विभागों के लिए बजटीय प्रावधानों को औपचारिक मंजूरी मिल जाएगी।
इधर, बिहार विधान परिषद में भी दिनभर अहम कार्यसूची तय है। सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव 28वां प्रतिवेदन सदन पटल पर रखेंगे। परिषद में ध्यानाकर्षण के तहत नवादा जिले के जयप्रकाश नारायण आश्रम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग उठेगी। एमएलसी अशोक कुमार इस विषय पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करेंगे और पर्यटन संभावनाओं को लेकर विस्तृत योजना की मांग करेंगे।
इसके अलावा डॉ. कुमुद वर्मा गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर से बोधगया तक फल्गु नदी किनारे मरीन ड्राइव की तर्ज पर सड़क निर्माण का मुद्दा उठाएंगे। यह प्रस्ताव धार्मिक पर्यटन और आधारभूत संरचना विकास से जुड़ा हुआ है, जिस पर सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा जाएगा। समीर कुमार सहित अन्य एमएलसी जहानाबाद के दरघा-यमुना संगम क्षेत्र अंतर्गत गौरक्षणी से ठाकुरबाड़ी के बीच क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ध्यानाकर्षण करेंगे।
विधान परिषद की द्वितीय पाली में गृह, कृषि, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल विकास तथा सूचना प्रावैधिकी विभागों के बजट पर विस्तृत वाद-विवाद होगा। विपक्ष इन विभागों के बजट प्रावधानों की उपयोगिता और जमीनी क्रियान्वयन पर सवाल उठाने की तैयारी में है, जबकि सरकार अपनी उपलब्धियों और योजनाओं का खाका पेश करेगी।
कुल मिलाकर बजट सत्र का 15वां दिन राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। कानून-व्यवस्था, विकास योजनाएं, स्वास्थ्य सेवाएं और आधारभूत संरचना जैसे मुद्दों पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं।