मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
10-Feb-2026 12:11 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार विधानपरिषद में आज का अनोखी स्थिति देखने को मिला। आज सदन 12 बजे से शुरू होना था, लेकिन ना तो बेल बजी और ना ही सत्ता पक्ष के कोई सदस्य सदन में पहुंचे। वहीं, विपक्ष के एमएलसी, खासकर राजद के सदस्य अपनी सीट पर बैठे दिखाई दिए। उन्होंने मार्शल से सवाल किया कि “क्या घंटी खराब हो गई है, आज नहीं बजेगी क्या?” इस बीच, राजद के वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी भी पत्रकार दीर्घा की तरफ इशारा करते हुए कहती नजर आईं कि नियमावली में तो स्पष्ट रूप से लिखा है कि सत्र 12 बजे से शुरू होना है, लेकिन आज तो कोई सदन में नहीं है। हालांकि, 12: 15 में सदन की कार्यवाही शुरू हुई।
विपक्ष के एमएलसी मार्शल से बार-बार पूछते रहे कि क्या आज सत्र नहीं शुरू होगा। उनका यह सवाल सत्ता पक्ष के लापरवाह रवैये को लेकर चिंता और असंतोष को दर्शा रहा था। इससे स्पष्ट होता है कि विपक्ष सदन की कार्यवाही के प्रति सजग है और नियमावली का पालन सुनिश्चित करना चाहता है। सदन में उपस्थित विपक्षी सदस्य यह भी संकेत दे रहे थे कि सत्ता पक्ष की गैरमौजूदगी और समय पर सत्र की शुरूआत न होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए चिंता का विषय है।
राजद के एमएलसी लगातार मार्शल से संवाद कर रहे थे और यह पूछ रहे थे कि क्या आज कोई कार्रवाई होगी। राबड़ी देवी का यह कहना कि “देखिए नियमावली में 12 बजे लिखा है, लेकिन आज कोई है ही नहीं” सत्ता पक्ष के रवैये की आलोचना कर रहा था। विपक्ष ने इस अवसर का उपयोग कर यह संदेश देने की कोशिश की कि नियमों के अनुसार कार्यवाही समय पर होना चाहिए और सदन में लापरवाही अस्वीकार्य है।
इस असामान्य स्थिति के कारण सदन में हंगामा और गुस्से का माहौल देखने को मिला। विपक्षी सदस्य अपनी सीट पर बैठे रहे और मार्शल से लगातार संवाद करते रहे। मीडिया और पत्रकारों की नजरें भी इस पर टिक गईं कि सत्ता पक्ष आखिर कब सदन में उपस्थित होंगे और सत्र की शुरूआत होगी।
इसके बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो राजद के तरफ से MLC अब्दुल बारी सिद्धिकी ने कहा कि - आज सदन की कार्यवाही 15 मिनट देर से शुरू हुई तो उससे पहले देखने लगे की सत्ता पक्ष के लोग कहाँ हैं? उसके बाद सभापति ने कहा कि -बिना घंटी बजे हुए ही आपलोग बैठ गए, फिर राजद के MLC ने कहा - यदि कुछ विशेष काम था तो पहले से सुचना देनी चाहिए और दूसरी की सदन में नियमावली से कोई बड़ा नहीं होता है।