ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / patna-news / बिहार वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार बने धार्मिक न्यास पर्षद के...

बिहार वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार बने धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य, वैश्य समाज के लोगों ने दी बधाई

बिहार वैश्य महासभा के प्रधान महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे वैश्य समाज के लिए गर्व का क्षण है।

15-Jun-2025 07:49 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. आनंद कुमार को बिहार सरकार ने धार्मिक न्यास पर्षद का सदस्य बनाया है। बिहार वैश्य महासभा के प्रधान महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे वैश्य समाज के लिए गर्व का क्षण है। इस सम्मान के लिए पूरा वैश्य समाज बिहार के मुखिया और यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी एवं विधान परिषद माननीय ललन सर्राफ जी की कोटि-कोटि धन्यवाद देते है। उन्होंने वैश्य समाज को महत्व देते हुए यह सम्मान देने का काम किया है।


इसे लेकर वैश्य महासभा बिहार ने अपने इस उपलब्धि पर संगठन के प्रदेश प्रधान महासचिव दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को राजेन्द्र नगर के गणपति उत्सव हॉल टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डॉक्टर आनंद कुमार का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। प्रदेश प्रधान महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर अध्यक्ष साहब के कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं ललन सर्राफ को हार्दिक बधाई दी।


साथ ही संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल कुमार गाँधी  ने अध्यक्ष साहब को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष कोमल बरनवाल एवं महिला महामंत्री रीता जैन ने संयुक्त रूप से अपने पूरे टीम के साथ अध्यक्ष डॉ.आनंद कुमार को सम्मानित करने का काम किया गया। संगठन के उपाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने अंग वस्त्र देकर अध्यक्ष जी को सम्मानित करने का काम किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डॉक्टर आनंद कुमार जी ने अपने पूरे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को सम्मानित करने का काम किया और अपने संबोधन में उन्होंने कहा यह उपलब्धि संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की है। 


आप लोग जिस तरह से संगठन के लिए और संगठन के माध्यम से वैश्य समाज के लिए काम कर रहे हैं। यह पूरे समाज को आगे लाने के लिए और बेहतर बनाने के लिए सराहनीय कदम है। इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें मुख्य रूप से सूरज कुमार गुप्ता, विपुल कुमार, अमित कुमार गुप्ता, डॉ प्रवीण साहू, डॉ आशुतोष अग्रहरि, अमित केसरी, जोगिंदर प्रसाद गुप्ता, प्रोफेसर संजय कुमार, जयंत कुमार, गुंजन कुमार साह, उपाध्यक्ष कांति केसरी, आरती बरनवाल, कुमारी नीतू, योगेन्द्र कुमार गुप्ता, सरस्वती गुप्ता, सीमा देवी, स्वेता सुमन, संतोष कुमार बरनवाल, रमेश गाँधी, राधे गुप्ता, सुरज कुमार, भीम गुप्ता, राहुल कुमार दिलीप कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

news image


news image