Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
30-May-2025 01:08 PM
By Viveka Nand
Bihar News: नीतीश सरकार ने उच्च जाति के विकास के लिए आयोग का गठन किया है. BJP नेता सह पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह को उच्च जातियों के विकास के लिए गठित राज्य आयोग का अध्यक्ष बनाया है. इस आयोग में उपाध्यक्ष व तीन सदस्य होंगे. सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
उच्च जाति आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्षों का होगा. जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद को उच्च जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं दयानंद राय सदस्य, जय कृष्ण झा सदस्य, राजकुमार सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है.
वहीं, नीतीश सरकार ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का भी गठन किया है. पश्चिम चंपारण के रहने वाले शैलेंद्र कुमार को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. पदभार ग्रहण करने की तिथि से इनका कार्यकाल 3 वर्षों के लिए होगा. वहीं सुरेंद्र उरांव को उपाध्यक्ष बनाया गया है. प्रेमशिला गुप्ता सदस्य, तल्लू बासकी सदस्य और राजू कुमार सदस्य बनाए गए हैं.