ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार-UP के बीच बनेगा नया फोरलेन नेशनल हाइवे, NH से सीधे...

Bihar News: बिहार-UP के बीच बनेगा नया फोरलेन नेशनल हाइवे, NH से सीधे जुड़ जाएंगे राज्य के ये जिले

Bihar News: बिहार और उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। बिहार और उत्तर प्रदेश की केनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त ग्रीनफील्ड फोरलेन एनएच का निर्माण होने जा रहा है।

15-Feb-2025 01:24 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार से उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों के लिए एक गुड न्यूज है। बिहार और यूपी के बीच नया फोरलेन नेशनल हाइवे बनने जा रहा है। बिहार के बेतिया से यूपी के कुशीनगर के बीच ग्रीनफील्ड फोरलेन एनएच के निर्माण से जुड़े प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने आगे बढ़ा दिया है। इसको लेकर इसी महीने मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित होने वाली है।


बिहार और यूपी के बीच बनने वाली इस ग्रीनफील्ड एनएच का टेंडर अगले महीने यानी मार्च में निकल जाएगा जबकि जून 2025 से इसके निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके निर्माण से संबंधित प्रस्ताव को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वित्त विभाग के व्यय सचिव को भेजा था।


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, बेतिया और कुशीनगर के बीच 29.24 किलोमीटर लंबे 727 ए का निर्माण कराया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, साल 2029 के जून महीने तक इसके निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 


29.24 किलोमीटर के इन ग्रीनफील्ड एनएच के निर्माण पर 32.94.16 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिसमें हाईवे निर्माण, जमीन अधिग्रहण, बिजली पोल पाइपलाइन आदि को हटाने से जुड़े खर्च शामिल हैं। बेतिया-सेवरही एनएच प्रोजेक्ट में गंडक नदी पर बड़े पुलों का भी निर्माण कराया जाएगा। इस अतिरिक्त एनएच के निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।