Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
12-Jul-2025 06:44 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के विश्वविद्यालयों में वित्तीय कुप्रबंधन एक बार फिर उजागर हुआ है। शिक्षा विभाग की जांच में सामने आया है कि राज्य के 8ठ विश्वविद्यालयों ने बीते चार वर्षों में मिले कुल 269 करोड़ 54 लाख रुपये की अनुदान राशि का कोई उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं किया है। इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष की अनुदान राशि रोकने का अल्टीमेटम संबंधित विश्वविद्यालयों को दिया है।
पिछले माह कुलपतियों की राजभवन में आयोजित बैठक में यह मामला राज्यपाल एवं कुलाधिपति के समक्ष रखा गया था। राजभवन ने तत्काल सभी लंबित उपयोगिता प्रमाणपत्र रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपने का निर्देश दिया, लेकिन अधिकांश विश्वविद्यालयों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
किस विश्वविद्यालयों के पास कितना बताया
विश्वविद्यालय का नाम दी गई राशि (करोड़) बकाया उपयोगिता प्रमाण (करोड़)
मगध विश्वविद्यालय 348.32 120.69
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय 215.02 40.73
बीएन मंडल विश्वविद्यालय 71.38 37.71
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय 139.56 30.79
तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय 132.43 22.35
जयप्रकाश विश्वविद्यालय 9.60 9.60
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय 130.07 6.79
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय 2.38 0.83
राजभवन सचिवालय ने दोबारा पत्र जारी कर कुलसचिवों को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करें, अन्यथा कार्रवाई तय मानी जा रही है। उच्च शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, विभाग ने स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि जब तक बकाया यूसी नहीं दी जाएगी, तब तक नए फंड की स्वीकृति नहीं दी जाएगी।