ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अमानवीय घटना: नाबालिग प्रेमी युगल से रात के अंधेरे में हैवानियत, वीडियो वायरल होते ही लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम बिहार में अमानवीय घटना: नाबालिग प्रेमी युगल से रात के अंधेरे में हैवानियत, वीडियो वायरल होते ही लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम Bihar CO News: यह CO अपना दफ्तर चलाते थे..जमकर वसूली होती थी, पटना DM ने कराया था सस्पेंड, तीन सालों बाद मिली यह 'सजा' Bihar education news : एग्जाम सेंटर पर 2 घंटे लेट पहुंचा CTET एग्जाम का क्वेश्चन पेपर, परीक्षार्थियों ने जमकर किया हंगामा; परीक्षा का भी किया बहिष्कार Bihar News : बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, सरकार ने बनाया नया नियम; कैबिनेट से मिली मंजूरी बिहार में बड़ी चोरी: ज्वेलर्स की दो दुकानों से 21 लाख के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े शातिर चोर, व्यापारियों में आक्रोश बिहार में बड़ी चोरी: ज्वेलर्स की दो दुकानों से 21 लाख के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े शातिर चोर, व्यापारियों में आक्रोश बिहार में खूनी खेल: फेसबुक, 'इश्क' और कत्ल, 5 साल पहले पति और अब पत्नी को गोलियों से किया छलनी Bihar crime news : प्रेमी युगल से बर्बरता, वीडियो वायरल के बाद गर्लफ्रेंड ने किया यह काम, मां को हार्ट अटैक Bihar News: बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी; पिस्टल और बाइक बरामद

TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट

बिहार में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की बड़ी बहाली की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग TRE-4 के तहत 44 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है, जिसमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कॉमर्स विषय को प्राथमिकता दी जाएगी।

TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट

07-Feb-2026 09:41 AM

By First Bihar

TRE 4 Vacancy : बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की बहाली को लेकर बड़ी तैयारी चल रही है। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह अहम खबर है। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि आने वाली भर्ती विषयों की प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने विधान परिषद (MLC) में पूछे गए सवाल के जवाब में भर्ती प्रक्रिया और विषयों की प्राथमिकता को लेकर विस्तृत जानकारी दी।


शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्तमान समय में सरकारी स्कूलों में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कॉमर्स विषय के शिक्षकों की भारी कमी है। इसी वजह से आगामी बहाली में इन विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा विभाग की कोशिश है कि जिन विषयों में शिक्षकों की कमी है, पहले उन्हें पूरा किया जाए ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल शारीरिक शिक्षा और संगीत विषय के शिक्षकों की नियुक्ति की कोई योजना नहीं बनाई गई है।


शिक्षा मंत्री ने राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि जुलाई महीने से बिहार के 213 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज शुरू किए जाएंगे। जिन प्रखंडों में कॉलेज भवन अभी तैयार नहीं हुआ है, वहां सरकारी किराये के भवन या खाली पड़े सरकारी भवनों में कॉलेज संचालित किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि छात्रों को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सके और उन्हें दूसरे जिलों में जाने की जरूरत न पड़े।


इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की बहाली को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने TRE-4 के तहत शिक्षकों की भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 44 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पदों का रोस्टर सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया गया है। रोस्टर की जांच पूरी होने के बाद वास्तविक रिक्तियों की सूची बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजी जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक वैकेंसी जारी होगी।


भर्ती प्रक्रिया में सभी कक्षाओं के लिए शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। क्लास 1 से 8 तक के लिए 19 हजार पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं क्लास 9 और 10 के लिए 12 हजार पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा क्लास 11 और 12 के लिए 13 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन सभी स्तरों पर गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कॉमर्स विषय के शिक्षकों की सबसे ज्यादा भर्ती होने की संभावना जताई गई है।


शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि वर्तमान में बिहार में लगभग 6 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। पिछले दो वर्षों में राज्य में 2.27 लाख शिक्षकों की भर्ती की गई है। इसके साथ ही करीब 3 लाख नियोजित शिक्षकों को सरकारी शिक्षक का दर्जा दिया जा चुका है। सरकार का दावा है कि इन कदमों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और आने वाले समय में स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरी तरह खत्म करने का प्रयास किया जाएगा।