Bihar News: दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी! शादी के दूसरे दिन कॉलेज गई दुल्हन प्रेमी संग फरार; कैश और जेवर भी ले गई साथ Patna crime news : पैसे के विवाद में बाजार के बीच दो भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत दूसरा गंभीर Valmiki Tiger Reserve: हाई अलर्ट पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, अधिकारियों से लेकर वनकर्मियों तक की छुट्टियां रद्द; आखिर क्या है वजह? Valmiki Tiger Reserve: हाई अलर्ट पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, अधिकारियों से लेकर वनकर्मियों तक की छुट्टियां रद्द; आखिर क्या है वजह? बिहार में देर रात शराब पार्टी: पुलिस ने खलल डाली तो ग्रामीणों ने बोला हमला, थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल; फायरिंग की खबर बिहार में देर रात शराब पार्टी: पुलिस ने खलल डाली तो ग्रामीणों ने बोला हमला, थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल; फायरिंग की खबर BIHAR NEWS : नीतीश सरकार का सख्त फैसला: रिटायर्ड BDO की पेंशन जब्त, 4.52 करोड़ रुपये की अवैध निकासी पर कार्रवाई India Nepal Border: तीन दिनों तक सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, त्रिवेणी बॉर्डर पर सख्त निगरानी; सामने आई यह बड़ी जगह India Nepal Border: तीन दिनों तक सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, त्रिवेणी बॉर्डर पर सख्त निगरानी; सामने आई यह बड़ी जगह E20 Petrol: 1 अप्रैल से देशभर में पेट्रोल को लेकर बदल गए नियम, जानें सरकार की नई गाइडलाइन
26-Feb-2026 11:26 AM
By Viveka Nand
Bihar Transport: वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह जनवरी, 2026 तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित राजस्व वसूली नहीं होने पर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभागीय समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई जिलों में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में राजस्व संग्रहण में गंभीर शिथिलता बरती गई है।इस पर संज्ञान लेते हुए विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर वाहन निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षक सहित कुल 40 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
संबंधित पदाधिकारियों से तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों पर प्रपत्र क गठित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरु की जायेगी। परिवहन विभाग की मानें तो निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करना सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। लक्ष्य के विरुद्ध कम उपलब्धि गंभीर प्रशासनिक शिथिलता को दर्शाती है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी जिलों को निर्देश दिया है कि विशेष अभियान चलाकर शेष अवधि में राजस्व संग्रहण में तेजी लाई जाए तथा लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।
इन जिलों के पदाधिकारियों को जारी किया गया है कारण बताओ नोटिस :-
जिला परिवहन पदाधिकारी
मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना,सीतामढ़ी, किशनगंज, अरवल, रोहतास, भागलपुर, छपरा ,समस्तीपुर
अपर जिला परिवहन पदाधिकारी
किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, भोजपुर,सीवान, मोतिहारी।
मोटर वाहन निरीक्षक
मुजफ्फरपुर, बेतिया, नवादा, मोतिहारी, मधुबनी,मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पटना, गया।
प्रवर्तन अवर निरीक्षक
भोजपुर, नवादा,मधेपुरा, लखीसराय, सुपौल, मधुबनी, बेतिया,बक्सर, मुजफ्फरपुर।