चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....
23-Feb-2025 07:27 AM
By First Bihar
Bihar Transport News: पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालकों का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है. अब यह मॉडल बिहार के 26 जिलों में लागू होगा. 1 अप्रैल 2025 से इन जिलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से गाड़ियों का चालान काटा जाएगा. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है.
जानकारी के अनुसार, विभिन्न जिलों के 80 चौक-चौराहों पर कैमरे लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है . 31 मार्च तक इन जिलों में सीसीटीवी लगाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही दूसरे चरण में 120 चौक चौराहा पर भी कैमरे लगेंगे. चार स्मार्ट सिटी वाले जिलों में पूर्व से यह व्यवस्था लागू है. अन्य नौ जिलों में एक विस्तृत कार्यक्रम के तहत सीसीटीवी लगाए जाएंगे.सीसीटीवी के माध्यम से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान होगी और उनकी गाड़ियों का ऑनलाइन चालान काटा जाएगा .
जिन जिलों में ऑनलाइन चालान की व्यवस्था शुरू होगी उनमें मधेपुरा, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, नवादा, जहानाबाद, समस्तीपुर, शेखपुरा, जमुई, मधुबनी, बांका, लखीसराय, अररिया, कटिहार, किशनगंज, बक्सर, कैमूर, रोहतास, गोपालगंज, सिवान, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, मोतिहारी और खगड़िया शामिल है.