ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Bihar Transfer Posting: नीतीश सरकार ने सात अनुमंडल के SDO को हटाया और...

Bihar Transfer Posting: नीतीश सरकार ने सात अनुमंडल के SDO को हटाया और बनाया डीटीओ, 54 अफसरों को किया गया है इधऱ से उधर

नीतीश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 अनुमंडल पदाधिकारियों को हटा कर जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार कुल 54 अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है

12-Aug-2025 06:36 PM

By Viveka Nand

Bihar Transfer Posting:  नीतीश सरकार ने सात अनुमंडल के एसडीओ को हटा दिया है. उन्हें जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. सरकार ने मंगलवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. इनमें कई ऐसे भी अधिकारी हैं जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है.

सात अनुमंडल के एसडीओ हटाये गए

पालीगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अमनप्रीत सिंह को अरवल का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं कटिहार के बारसोई अनुमंडल के एसडीओ दीक्षित श्वेतम को किशनगंज का जिला परिवहन पदाधिकारी,  मोहनिया के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह को पड़ोसी जिला रोहतास का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है . शेखपुरा के अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिंह को नालंदा का डीटीओ बनाया गया है, जबकि मुजफ्फरपुर पूर्वी के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार को जिला परिवहन पदाधिकारी भोजपुर के पद पर पद स्थापित किया गया है.

पूर्वी चंपारण के पकड़ी दयाल अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार को जहानाबाद का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है . खगड़िया के गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी सुनंदा कुमारी को जिला परिवहन पदाधिकारी औरंगाबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है.