ब्रेकिंग न्यूज़

पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड

Home / bihar / patna-news / Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों...

Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल

Bihar Train News: पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के समय और ठहराव में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार ट्रेनों की प्रस्थान और आगमन समय में बदलाव किया गया है।

19-Jun-2025 07:05 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Train News: तत्काल प्रभाव से पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली निम्‍नलिखित 03 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव समय में संशोधन किया जा रहा है, जिनका विवरण निम्नानुसार है। इन ट्रेनों के ठहराव, समय-सारणी की विस्तृत जानकारी 139 या NTES से प्राप्त की जा सकती है। 


1. गाड़ी सं. 63251 पटना-गया मेमू पैसेंजर अब पटना से 13.45 बजे के बजाए 14.30 बजे ही खुलेगी तथा संशोधित समयानुसार 14.53 बजे पुनपुन, 15.20 बजे तारेगना, 15.52 बजे जहानाबाद, 16.17 बजे टेहटा, 16.35 बजे बेला सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 16.55 बजे के बजाए 17.30 बजे गया पहुंचेगी। 


2. गाड़ी सं. 03667 पटना-गया स्पेशल अब पटना से 10.30 बजे के बजाए 09.30 बजे ही खुलेगी तथा संशोधित समयानुसार 09.56 बजे पुनपुन, 10.26 बजे तारेगना, 11.03 बजे जहानाबाद, 11.27 बजे टेहटा, 11.55 बजे बेला सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 13.40 बजे के बजाए 13.15 बजे ही गया पहुंचेगी ।  


3. गाड़ी सं. 03656 गया-पटना स्पेशल अब गया से 07.10 बजे के बजाए 05.20 बजे ही खुलेगी तथा संशोधित समयानुसार 05.43 बजे बेला, 06.02 बजे टेहटा, 06.14 बजे जहानाबाद, 06.43 बजे तारेगना, 07.18 बजे पुनपुन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 09.20 बजे के बजाए 08.15 बजे ही पटना जं. पहुंचेगी।